लाइव न्यूज़ :

मेरे उत्तराधिकारी पर चर्चा करने की इतनी जल्दबाजी क्यों: धार्मिक नेताओं की बैठक में दलाई लामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 13:38 IST

14वें दलाई लामा खुद ही पहले कह चुके हैं कि जरूरी नहीं है कि यह परम्परा जारी रहे। हिमाचल प्रदेश के इस शहर में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्यालय में हुए सम्मेलन में दलाई लामा ने कहा कि मठों को अध्ययन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘केवल मंत्र जाप करना पर्याप्त नहीं है। ज्ञान और शिक्षा आधार होना चाहिए।’’इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में चीन के प्रयासों की भी जमकर आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्दे14वें दलाई लामा खुद ही पहले कह चुके हैं कि जरूरी नहीं है कि यह परम्परा जारी रहेदलाई लामा ने कहा कि मठों को अध्ययन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

तिब्बत के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी पर चर्चा को तवज्जोह नहीं देते हुए कहा कि इस पर चर्चा करना जल्दबाजी होगी। तिब्बत के धार्मिक नेताओं के साथ यहां बैठक में उन्होंने कहा, "आप सभी ने मेरे उत्तराधिकारी के बारे में काफी चर्चा की। मैं 84 या 85 वर्ष का हूं और बिल्कुल ठीक हूं। तो फिर आपको मेरे उत्तराधिकारी के बारे में इतनी जल्दबाजी क्यों है?" 

जानकारी के  लिए आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार विजेता 14वें तिब्बती धार्मिक सम्मेलन के अंतिम दिन सभा को संबोधित कर रहे थे, जिसमें पहले उनके उत्तराधिकारी को लेकर प्रस्ताव अंगीकृत किया गया था। चीनदलाई लामा के उत्तराधिकारी की चयन की प्रक्रिया में अपनी बात मनवाना चाहता है। वहीं, कई तिब्बती ‘‘जबरन’’ उत्तराधिकारी बनाने के बीजिंग के कथित प्रयासों का विरोध कर रहे हैं।

14वें दलाई लामा खुद ही पहले कह चुके हैं कि जरूरी नहीं है कि यह परम्परा जारी रहे। हिमाचल प्रदेश के इस शहर में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्यालय में हुए सम्मेलन में दलाई लामा ने कहा कि मठों को अध्ययन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘केवल मंत्र जाप करना पर्याप्त नहीं है। ज्ञान और शिक्षा आधार होना चाहिए।’’इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में चीन के प्रयासों की भी जमकर आलोचना की है।

सम्मेलन के पहले दिन भागीदारों ने एक प्रस्ताव स्वीकार करते हुए कहा कि केवल दलाई लामा को अधिकार है कि वह अपने उत्तराधिकारी के बारे में निर्णय करें। इसने कहा कि किसी भी सरकार को इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। निर्वासित तिब्बती सरकार में धार्मिक एवं संस्कृति मंत्री कर्मा गेलेक ने कहा कि 14वें दलाई लामा ने अपने संबोधन में कई विषयों पर बात रखी है। 

टॅग्स :दलाई लामाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा