लाइव न्यूज़ :

चेक गणराज्य में संक्रमण के दैनिक मामले 27 हजार के पार

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:51 IST

Open in App

प्राग, 26 नवंबर (एपी) चेक गणराज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं । संक्रमण ने न केवल देश के राष्ट्रपति को प्रभावित किया है बल्कि इससे नव निर्वाचित प्रधानमंत्री की नियुक्ति में भी देरी हुयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण के 27717 नये मामले सामने आये हैं जो मंगलवार की अपेक्षा दो हजार अधिक है ।

देश में संक्रमण दर एक नयी ऊंचाई पर पहुंच चुकी है । पिछले सात दिनों में देश में प्रत्येक एक लाख लोगों में से 1231 संक्रमित हो रहे हैं ।

इस बीच, देश के राष्ट्रपति मिलोस जमैन को प्राग स्थित सैन्य अस्पताल से शनिवार को छुट्टी दी जायेगी । एक दिन पहले, एक महीने तक चले इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी, लेकिन कोविड से संक्रमित पाये जाने के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया ।

जमान (77) को निचले सदन के चुनाव के एक दिन बाद 10 अक्टूबर को पुरानी बीमारी के कारण तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी के बाद राष्ट्रपति, चुनाव जीतने वाले गठबंधन के नेता पीटर फियाला को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायेंगे । यह समारोह शुक्रवार को होना था।

फियाला ने कहा, ‘‘नयी सरकार का आना हर व्यक्ति के हित में होगा ।’’

कार्यालय ने बताया कि समारेाह का आयोजन कोरोना वायरस दिशा निर्देश के अनुसार किया जयेगा लेकिन इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है।

चेक गणराज्य में संक्रमित पाये जाने वाले लोगों को निश्चित तौर पर पृथक-वास में जाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा