द. सूडान में संरा मिशन में भारतीय शांति सैनिकों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:28 IST2020-12-07T22:28:19+5:302020-12-07T22:28:19+5:30

D. Indian peacekeepers were honored for their remarkable work at the Sanra Mission in Sudan | द. सूडान में संरा मिशन में भारतीय शांति सैनिकों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया

द. सूडान में संरा मिशन में भारतीय शांति सैनिकों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया

संयुक्त राष्ट्र, सात दिसम्बर दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में सेवा करने वाली एक अकेली महिला अधिकारी सहित भारत के 800 से अधिक शांति सैनिकों को देश में अपने कर्तव्य को सफलतापूर्वक निभाने और उनके सराहनीय कार्य के लिए पदक से सम्मानित किया गया है।

कार्यवाहक राज्य समन्वयक एनोस चुमा के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारतीय शांति सैनिक न केवल भारत बल्कि संयुक्त राष्ट्र के भी सच्चे दूत हैं।’’ दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि हाल ही में मिशन के लिए 800 से अधिक शांति सैनिकों को उनकी सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए थे।

भारतीय सैनिकों में एकमात्र महिला शांति सैनिक मेजर चेतना ने कहा, ‘‘मैं अपने पुरुष सहयोगियों से अलग नहीं हूं। मैं अपना काम उतनी ही कुशलता से करती हूं, जितना वे अपना करते हैं। मैं खुद को उनके बराबर मानती हूं, और यही मेरे साथ भी है।’’

बयान में कहा गया है कि मेजर चेतना हमेशा से जानती थीं कि वह एक सैनिक बनने जा रही हैं और उन्हें अपने सपने को सच करने के लिए परिवार और दोस्तों का समर्थन प्राप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: D. Indian peacekeepers were honored for their remarkable work at the Sanra Mission in Sudan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे