लाइव न्यूज़ :

द.अफ्रीका में कोविड-19 के नये मामलों में कमी, उच्चतम स्तर के गुजरने का संकेत हो सकता है: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:00 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 22 दिसंबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका में कोविड​​​​-19 के नये मामलों में हाल के दिनों में आयी कमी इसका संकेत हो सकता है कि देश में ओमीक्रोन के चलते संक्रमण के मामले अपना चरम बिंदु से गुजर चुके हैं। यह बात चिकित्सा विशेषज्ञों ने कही।

कारोना वायरस संक्रमण के रोजाना मामलों की इस गिनती पर अभी विश्वास नहीं किया जा सकता क्योंकि ये असमान जांच, मामलों की सूचना आने में देरी और अन्य उतार-चढ़ाव से प्रभावित हो सकती है। बेशक, इससे एक संकेत मिल रहा है कि ओमीक्रोन के मामले एक तेज उछाल के बाद घट सकते हैं। लेकिन यह बात यकीनी तौर पर नहीं कही जा सकती है।

दक्षिण अफ्रीका ओमीक्रोन लहर के मामले में सबसे आगे रहा है। दुनिया जानना चाह रही है कि ओमीक्रोन ने वहां कैसे व्यवहार किया और भविष्य में इसका रुख क्या हो सकता है।

बृहस्पतिवार को देश भर में संक्रमण के लगभग 27,000 नये मामले सामने आने के बाद मंगलवार को यह संख्या घटकर लगभग 15,424 रह गई। दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े प्रांत गौतेंग में संक्रमण के मामलों में कमी पहले शुरू हो गई थी और अभी भी जारी है।

विटवाटरसैंड विश्वविद्यालय के टीका एवं संक्रामक रोग विश्लेषण विभाग की वरिष्ठ अनुसंधानकर्ता मार्टा नून्स ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्तर और हफ्तों से इस लहर का केंद्र रहे गौतेंग प्रांत में नये मामलों में कमी यह दर्शाती है कि हमने चरम बिंदु को पार कर लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक छोटी लहर थी... और अच्छी खबर यह है कि अस्पताल में भर्ती होने और मौतों के मामले में यह बहुत गंभीर नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब