लाइव न्यूज़ :

द.अफ्रीका ने जे एंड जे कोविड-19 टीके के इस्तेमाल पर लगाई रोक

By भाषा | Updated: April 15, 2021 08:23 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 15 अप्रैल अमेरिका के बाद अब दक्षिण अफ्रीका ने भी जॉनसन एंड जॉनसन कोविड-19 टीके का इस्तेमाल रोकने का फैसला किया है। ऐसी खबरें आयी थीं कि कंपनी का टीका लगवाने वाली छह महिलाओं के शरीर में खून के थक्के जम गए और साथ ही प्लेटेलेट्स गिर गए।

स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मिजे ने मंगलवार शाम को एक बयान में कहा, ‘‘इस परामर्श के पता चलने के बाद मैंने हमारे वैज्ञानिकों के साथ तत्काल विचार-विमर्श किया जिन्होंने सलाह दी कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के फैसले को हल्के में नहीं लिया जा सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी सलाह पर हमने खून के थक्के जमने और जॉनसन एंड जॉनसन टीके के बीच संबंध का पता लगने तक इस टीके का इस्तेमाल रोकने का फैसला किया है।’’

मिजे ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में टीका लगवाने के बाद खून के थक्के जमने की कोई खबर नहीं आयी है जबकि 289,787 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को यह टीका लग चुका है। खून के थक्के जमने के सभी मामले अमेरिका में आए हैं।

जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 से 1,561,559 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 53,498 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!