लाइव न्यूज़ :

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति को अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: November 27, 2021 23:25 IST

Open in App

प्राग, 27 नवंबर (एपी) चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमन को शनिवार को राजधानी के एक सैन्य अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पिछले दिनों राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

जेमन (77) को किसी अज्ञात बीमारी के लिए लगभग एक महीने के उपचार के बाद बृहस्पतिवार को छुट्टी दी गई थी। लेकिन, जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया था।

राष्ट्रपति ने टीके की सभी खुराक और एक बूस्टर खुराक भी ले रखी थी। अस्पताल ने कहा कि राष्ट्रपति में कोरोना वायरस संक्रमण के किसी तरह के लक्षण नहीं थे।

संसद के निचले सदन के चुनाव के एक दिन बाद 10 अक्टूबर को राष्ट्रपति जेमन अस्पताल में भर्ती हुए थे और गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में उनका उपचार किया गया। बहुत ज्यादा धूम्रपान करने वाले और मदिरा के शौकीन जेमन मधुमेह से पीड़ित हैं। जेमन को चलने में भी परेशानी होती है और वह व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं।

चेक गणराज्य में संक्रमण के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार को देश में लगभग 28,000 नए मामले आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला