लाइव न्यूज़ :

काबुल से चेक की उड़ान कर्मियों एवं अफगान नागरिकों को लेकर रवाना हुई

By भाषा | Updated: August 16, 2021 12:47 IST

Open in App

काबुल, 16 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान से चेक देश की पहली उड़ान अपने कर्मियों एवं अफगान नागरिकों को लेकर काबुल अंततराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और प्राग में उतरी।

प्रधानमंत्री आंद्रेज बबिज़ ने कहा कि सोमवार को पहुंची उड़ान में 46 लोग सवार थे। इनमें चेक के नागरिक, चेक दूतावास में अफगान कर्मी और अफगान अनुवादक जिन्होंने नाटो मिशन के दौरान चेक सशस्त्र बलों की मदद की थी और उनके परिवार शामिल थे।

प्रधानमंत्री ने तत्काल अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। यह भी स्पष्ट नहीं है कि ऐसी कितनी उड़ानों को और सेवा में लगाया जाएगा।

चेक के गृह मंत्री जैन हमाचेक ने ट्वीट किया कि काबुल हवाई अड्डे पर खराब होते हालात के बीच चेक की उड़ान का रवाना होना एक ‘चमत्कार’ था।

स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि काबुल हवाई अड्डे पर हजारों लोग मुल्क को छोड़ने के लिए जमा हो गए हैं। इससे पहले एक संयुक्त बयान में अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन एवं विदेश विभाग ने कहा था कि हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना हवाई यातायात को नियंत्रित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!