लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में तहलका मचा देने वाला सेक्स स्कैंडल, सिंथिया रिचि ने पूर्व पाक PM पर लगाए ये आरोप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 10, 2020 09:11 IST

सिंधिया रिचि ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने उनका रेप किया है. इसके अलावा पाक के पूर्व पीएम युसूफ रजा गिलानी ने भी बदतमीजी की है.

Open in App
ठळक मुद्देसेक्स स्कैंडल में पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी, पूर्व संघीय मंत्री मखदूम शहाबुद्दीन का भी नाम सामने आया हैरिचि ने दावा किया है कि नवाज शरीफ की पार्टी के कुछ लोगों ने भी उनका फायदा उठाने की कोशिश की हैरिची के आरोपों को देशद्रोही, पाकिस्तान विरोधी बताया जा रहा है.

इस्लामाबाद. अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया रिची के खुलासे के बाद पाकिस्तान में एक पूर्व प्रधानमंत्री सहित तीन बड़े नेताओं की इज्जत दांव पर लग गई है. पाकिस्तान में तहलका मचा देने वाले सफेदपोश सेक्स स्कैंडल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने विरोधियों के खिलाफ एक राजनीतिक हथियार दे दिया है. क्योंकि यदि रिची के आरोप सही हैं, तो यह पाकिस्तान के राजनीतिक अभिजात वर्ग के काले चेहरे को उजागर करने वाला सबसे बड़ा खुलासा होगा.

2011 में भी की थी शिकायत नौ वर्ष बाद पुरानी घटना अब उजागर करने और खुलासे के लिए यही समय क्यों चुनने जैसे उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए ब्लॉगर रिची ने कहा कि उसने 2011 में अमेरिकी दूतावास को बलात्कार की घटना के बारे में बताया था, लेकिन किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया.

इस पूरे मामले की शुरुआत मई के अंत में हुई, जब रिची ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने अपने सुरक्षा गार्डों को उन महिलाओं का बलात्कार करने का आदेश दिया था जिनके उनके पति के साथ संबंध थे. इसके बाद पीपीपी ने रिची के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और एक हफ्ते बाद रिची ने पीपीपी नेताओं पर मारपीट और बलात्कार का आरोप लगाकर तहलका मचा दिया.

क्या है मामला

रिची ने फेसबुक लाइव सेशन के दौरान आरोप लगाया कि उनके साथ 2011 में तत्कालीन गृह मंत्री रहमान मलिक ने बलात्कार किया था. यह घटना तब हुई जब वह मलिक के घर पर थीं और उनकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया था. इसके बाद रिची ने सेक्स स्कैंडल में पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी, पूर्व संघीय मंत्री मखदूम शहाबुद्दीन समेत पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के कई और नेताओं के नाम का खुलासा किया.

नवाज की पार्टी भी शरीफ नहीं

रिची का यह भी कहना है कि उनका यौन शोषण करने वालों में केवल ये नेता ही शामिल नहीं थे. पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कुछ नेताओं ने भी उनका फायदा उठाने का प्रयास किया था.

कई बता रहे सीआईए एजेंट

पाकिस्तान में कई लोगों ने अमेरिकी ब्लॉगर के आरोपों पर सवाल उठाते हुए उसे सीआईए जासूस करार दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब उसके साथ इतना बुरा हुआ, तो इतने वर्षों तक वह पाकिस्तान में ही क्यों टिकी हुई है. वहीं कुछ इसे पाकिस्तानी पीएम इमरान की रची साजिश करार दे रहे हैं. उनका मानना है कि देश के स्वास्थ्य और आर्थिक संकट से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इमरान खान ने सिंथिया रिची के साथ मिलकर यह जाल बुना है. क्योंकि वह सरकार की करीबी हैं. लोग सोशल मीडिया पर वरिष्ठ सैन्य नेताओं के साथ रिची की तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं. रिची के आरोपों को देशद्रोही, पाकिस्तान विरोधी बताया जा रहा है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल