लाइव न्यूज़ :

चक्रवात से कम से कम 70 लोगों की मौत होने की आशंका: केंटुकी गवर्नर

By भाषा | Updated: December 12, 2021 01:29 IST

Open in App

मेफील्ड (अमेरिका), 11 दिसंबर (एपी) अमेरिका में केंटुकी राज्य के गवर्नर ने कहा कि चक्रवातों और खराब मौसम के कारण कम से कम पांच राज्यों में व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचने के बाद राज्य में कम से कम 70 लोगों की मौत होने की आशंका है और मृतकों की संख्या बढ़ रही है।

गवर्नर एंडी बेशिर ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंटुकी में 200 मील से अधिक के क्षेत्र में चक्रवात आया और 10 या उससे अधिक काउंटी में मृतकों की संख्या 100 के पार जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह हमारे राज्य के इतिहास में सबसे विनाशकारी बवंडर है।’’

बेशिर ने कहा कि मेफील्ड में मोमबत्ती बनाने की एक फैक्टरी, इलिनोइस में एक अमेजन कार्यालय और अरकंसास में एक नर्सिंग होम भी चक्रवात की चपेट में आ गए। चक्रवात के समय मेफील्ड फैक्टरी में करीब 110 लोग मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है और उनके राज्य की मुहलेनबर्ग काउंटी में कम से कम 10 लोगों के मरने की आशंका है तथा बाउलिंग ग्रीन शहर में और उसके आसपास भी अज्ञात संख्या में लोगों की मौत होने की आशंका है।

मेफील्ड के मुख्य दमकल केंद्र और आपात सेवा केंद्र के चक्रवात की चपेट में आने के कारण बचाव प्रयास जटिल हो गए हैं। शहर में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को ट्वीट किया कि उन्हें स्थिति पर जानकारी दी गयी है। उन्होंने प्रभावित राज्यों को लोगों की तलाश और नुकसान का आकलन जारी रखने के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

पुलिस प्रमुख माइक फिलिबैक ने शनिवार सुबह बताया कि अमेजन कार्यालय में कम से एक एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।

टेनेसी की आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता डीन फ्लेनर ने बताया कि टेनेसी में तूफान से संबंधित तीन मौतों की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

विश्व अधिक खबरें

विश्वतनाव फिर बढ़ने पर थाईलैंड ने कंबोडिया से सटी सीमा पर हवाई हमले शुरू

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत