लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में चक्रवात से भारी नुकसान, बिजली आपूर्ति प्रभावित

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:34 IST

Open in App

पर्थ (ऑस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (एपी) ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तटवर्ती हिस्से में चक्रवात के कारण कई शहरों में भारी क्षति हुई है और बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कलबरी से चक्रवात ‘सेरोजा’ आगे गुजर चुका है। चक्रवात के दौरान 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

दमकल और आपात सेवा विभाग के आयुक्त डेरेन क्लेम ने बताया कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी पर्थ के उत्तर में 580 किलोमीटर दूर 1400 लोगों की आबादी वाले कलबरी शहर में करीब 70 प्रतिशत इमारतें प्रभावित हुई हैं। इनमें से करीब 30 प्रतिशत नुकसान गंभीर किस्म के हैं। तट के आसपास के कई और शहरों में भी नुकसान हुआ है।

सरकारी कंपनी ‘वेस्टर्न पावर’ ने कहा है कि 31,500 मकानों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि कलबरी और आसपास के शहरों में पिछले 50 साल से अधिक समय में पहली बार इतनी तूफानी हवाएं दर्ज की गयी हैं। इससे पहले 1956 में भीषण चक्रवात आया था।

चक्रवात ‘सेरोजा’ से इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर में पिछले सप्ताह बाढ़ और भूस्खलन से 174 लोगों की मौत हो गयी और 48 लोग लापता हैं।

कलबरी के राज्य आपात सेवा के प्रबंधक स्टीव केबल ने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में ज्यादा नुकसान हुआ है, वहीं चक्रवात का असर समूचे शहर में देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले अभिषेक शर्मा तूफान?, 60 मिनट में 45 छक्के मारे, लाल मिट्टी की पिच में दिखाया जलवा, वीडियो

भारतमुजफ्फरपुरः कड़ाके की ठंड, 1 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद, झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट

क्राइम अलर्टपैसा लाओ नहीं तो घर छोड़ो?, पत्नी कल्पना सोनी ने दहेज में मिले पैसे वापस देने को कहा, पति महेश और उसकी बहन दीपाली ने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

भारतबीएमसी चुनाव 2026ः कुल 227 सीट?, भाजपा 128 और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना 79 सीट पर चुनाव लड़ेगी, शेष 20 सीटों पर बातचीत जारी

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वशरीफ उस्मान हादी की हत्या, बांग्लादेश से फरार 2 मुख्य संदिग्ध फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख?, पुलिस का दावा- भारत के मेघालय में घुसे?

विश्वबांग्लादेश चुनाव 2026ः एनसीपी के 30 नेताओं का विरोध और 2 ने दिया इस्तीफा, जमात-ए-इस्लामी के साथ गठजोड़ पर विरोध

विश्वNepal polls: काठमांडू महानगरपालिका के महापौर बालेंद्र शाह होंगे प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार?, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की ओर से लड़ेंगे चुनाव, 5 मार्च को इलेक्शन

विश्वबांग्लादेश में रॉक गायक जेम्स के संगीत समारोह पर ईंट-पत्थर से हमला, 25 छात्र घायल, वीडियो

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल