लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘बुलबुल’ से बांग्लादेश में तबाही, दस की मौत, 21 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए

By भाषा | Updated: November 11, 2019 07:27 IST

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के कारण सैकड़ों घरों को भी नुकसान पहुंचा है। बांग्लादेश के अधिकारी बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में मछलियां पकड़ने की नौकाओं और ट्रॉलरों पर रोक के साथ ही नदियों में नौकाओं के आवागमन पर पहले ही अस्थायी रोक लगा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश में रविवार को चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और इस चक्रवात से होने वाली तबाही की आशंका के मद्देनजर निचले इलाकों में रह रहे 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।ह चक्रवात ऐसे समय में आया है जब पूर्णिमा आने वाली है। पूर्णिमा में समुद्र का जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में चक्रवात आने के कारण तबाही की आशंका पैदा हो गई।

बांग्लादेश में रविवार को चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और इस चक्रवात से होने वाली तबाही की आशंका के मद्देनजर निचले इलाकों में रह रहे 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

चक्रवात के कारण हवाएं 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगीं जिसके कारण अधिकारियों को 21 लाख से अधिक लोगों को निचले इलाकों से बाहर निकालना पड़ा। निजी समाचार चैनलों ने अनाधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि चक्रवात बुलबुल के कारण दस लोगों की जान चली गई।

बहरहाल, आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने केवल आठ लोगों की मौत की पुष्टि की। आपदा प्रबंधन मंत्रालय के सचिव शाह कमाल ने पीटीआई को बताया, ‘‘हमारे तटों पर चक्रवात के पहुंचने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई जिनमें से अधिकतर लोगों की मौत छह तटीय जिलों में घर ढहने और पेड़ गिरने के कारण हुई।’’

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के कारण सैकड़ों घरों को भी नुकसान पहुंचा है। बांग्लादेश के अधिकारी बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में मछलियां पकड़ने की नौकाओं और ट्रॉलरों पर रोक के साथ ही नदियों में नौकाओं के आवागमन पर पहले ही अस्थायी रोक लगा चुके हैं।

बीडीन्यूज24डॉटकॉम ने खबर दी कि स्वास्थ्य निदेशालय के स्वास्थ्य आपातकाल संचालन केंद्र और नियंत्रण कक्ष ने रविवार को आठ लोगों के मौत की पुष्टि की। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के दौरान पेड़ों के उखड़ने के कारण खुलना के दिघालिया और डाकोप उपजिले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पतुआखाली में एक घर पर पेड़ गिरने के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

चक्रवात के कारण सैकड़ों मकान और कई हेक्टेयर फसल तबाह हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के कारण जितनी तबाही होने की आशंका थी, उससे कम नुकसान हुआ है। बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को एक विशेष बुलेटिन में बताया कि चक्रवात कमजोर हो गया है और इसने भारत के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम खुलना तट से ‘‘गुजरना शुरू कर’’ दिया है।

आपदा मंत्रालय के सचिव कमाल ने बताया कि शुरुआत में 5000 आश्रय गृहों में 14 लाख लोगों को रखने की योजना थी लेकिन शनिवार आधी रात को यह संख्या बढ़कर 21 लाख हो गई। चक्रवात के कारण 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

यह चक्रवात ऐसे समय में आया है जब पूर्णिमा आने वाली है। पूर्णिमा में समुद्र का जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में चक्रवात आने के कारण तबाही की आशंका पैदा हो गई। चक्रवात गंगासागर के किनारे टकराया और यह ‘खुलना’ क्षेत्र की ओर बढ़ा जिसमें सुंदरवन भी आता है।

टॅग्स :बुलबुल तूफानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा