लाइव न्यूज़ :

साइबर हमले का उद्देश्य अव्यवस्था पैदा करना : ईरानी राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: October 27, 2021 15:16 IST

Open in App

दुबई, 27 अक्टूबर (एपी) ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का कहना है कि देश भर में गैस स्टेशनों को बंद करने वाले साइबर हमले का उद्देश्य अव्यवस्था और व्यवधान पैदा करके लोगों को नाराज़ करना है।

रईसी ने मंगलवार को हुए साइबर हमले के बाद पहली बार यह टिप्पणी की, लेकिन इस घटना के लिए उन्होंने किसी को विशेष रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया।

हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि साइबर हमले के पीछे ईरान-विरोधी ताकतें थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘साइबर युद्ध के क्षेत्र में गंभीर तत्परता होनी चाहिए और संबंधित निकायों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दुश्मन लोगों के जीवन में समस्या पैदा करने का अपना ‘अशुभ’ लक्ष्य हासिल न कर सकें।’’

किसी भी समूह या संगठन ने फिलहाल मंगलवार को शुरू हुए साइबर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि ये हमले पिछले हमलों के समान हैं, जो ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सीधे चुनौती देते हैं।

गौरतलब है कि पूरे ईरान के ईंधन बिक्री केंद्र (पेट्रोल पंप) पर मंगलवार को उस समय काम ठप हो गया था, जब ईंधन सब्सिडी की प्रणाली को नियंत्रित करने वाले सॉफ्टवेयर में खराबी आ गई और बिक्री रोकनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?