लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में गिरफ्तार अमेरिकी पत्रकार की हिरासत अवधि बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: July 1, 2021 21:46 IST

Open in App

बैंकाक, एक जुलाई (एपी) म्यांमा की एक अदालत ने अमेरिकी पत्रकार डैनी फेंस्टर पर मुकदमे से पहले उसकी हिरासत की अवधि को बृहस्पतिवार को बढ़ा दिया। फेंस्टर म्यांमा में एक ऑनलाइन समाचार पत्रिका में काम करता था और मई में उस पर विरोध प्रदर्शन भड़काने के आरोप लगे थे जिसके लिए उसे तीन साल कैद की सजा हो सकती है।

फेंस्टर, ‘फ्रंटियर म्यांमा’ पत्रिका का प्रबंध संपादक है और 24 मई को उसे यांगून अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब वह अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका जाने वाले विमान पर सवार हो रहा था। फेंस्टर के वकील थान जौ आंग ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि 37 वर्षीय पत्रकार का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन उसका वजन कुछ कम हुआ है।

पत्रकार को यांगून की इनसेन जेल में हिरासत में रखा गया है। वकील ने बताया कि फेंस्टर की पत्नी ने उसके लिए भोजन और दवाएं भेजी हैं तथा अमेरिकी दूतावास के दो राजनयिक भी बृहस्पतिवार को अदालत में सुनवाई के दौरान उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अगली सुनवाई 15 जुलाई को होनी है लेकिन अदालत में पहले से ही कई मामले लंबित हैं इसलिए सुनवाई नहीं हो सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते