लाइव न्यूज़ :

पेरिस में वायरस से निपटने के लिए शाम छह बजे से लगा कर्फ्यू

By भाषा | Updated: January 15, 2021 11:30 IST

Open in App

पेरिस, 15 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अगले कम से कम 15 दिन के लिए पूरे फ्रांस में कर्फ्यू लगाया गया है, जो शनिवार शाम छह बजे से लागू होगा।

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने यूरोपीय संघ के बाहर के देशों से फ्रांस आने वाले लोगों के लिए नए प्रतिबंध जारी किए हैं, जो सोमवार से लागू होंगे। सभी लोगों को पीसीआर जांच की रिपोर्ट लानी होगी, जिसमें उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि की गई हो। साथ ही उन्हें सात दिन तक पृथक भी रहना होगा।

कास्टेक्स ने कहा कि फ्रांस की सरकार कर्फ्यू जैसे, आंशिक उपायों के साथ तीसरा लॉकडाउन लगाने से बचने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने बताया कि अधिकतर इलाकों में रात आठ बजे से कर्फ्यू जारी है, लेकिन अब ‘‘सभी को शाम छह बजे से अपने घर पर रहना होगा’’। बार और रेस्तरां कई महीने से यहां बंद हैं।

फ्रांस में कोविड-19 से 69,000 से अधिक लोगों की मौत हुई, जो किसी भी यूरोपीय देश की तुलना में सबसे अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा