लाइव न्यूज़ :

क्यूबा के राष्ट्रपति दोहरी मुद्रा प्रणाली को एक जनवरी से खत्म करेंगे

By भाषा | Updated: December 11, 2020 12:25 IST

Open in App

हवाना, 11 दिसंबर (एपी) क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज कनेल ने बृहस्पतिवार को घोषणा की है कि एक जनवरी से क्यूबा अपनी मुद्रा नीति में एकरूपता लाएगी। देश में पिछले 25 वर्षों से ज्यादा समय से दो मुद्राएं चलन में हैं।

डियाज कनेल ने एक राष्ट्रीय रेडियो और टेलिविजन प्रसारण में कहा कि देश फिर से सिर्फ अपने पेसो का इस्तेमाल करेगा। आधिकारिक तौर पर एक अमेरिकी डॉलर के बदले इसकी मुद्रा विनिमय दर 24 है।

देश में दोहरी मुद्रा से कन्वर्टिबल पेसो को हटाया जाएगा, इसका मूल्य एक अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

सरकारी अधिकारी वर्षों से यह कहते आए हैं कि दो मुद्रा रहने और दोनों की विनिमय दर अलग-अलग होने से समस्याएं आती हैं लेकिन इस स्थिति से निपटने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया था। इसके पीछे ये चिंताएं भी थीं कि ऐसा करने पर नकारात्मक प्रभाव होगा और मंहगाई बढ़ेगी। क्यूबा के ज्यादातर लोग नियमित पेसो में लेन देन करते हैं। कन्वर्टिबल पेसो को सोवियत संघ के पतन के बाद के 1990 दशक में आर्थिक संकट के दौर में लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें