लाइव न्यूज़ :

क्यूबा ने नए अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा की, बाइडन के आने पर बेहतर स्थिति की उम्मीद जताई

By भाषा | Updated: January 13, 2021 10:52 IST

Open in App

हवाना, 13 जनवरी (एपी) क्यूबा का कहना ​​है कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन इस बात को नहीं मानते कि कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र आतंकवाद प्रायोजित करता है। निवर्तमान अमेरिकी प्रशासन द्वारा क्यूबा को आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में फिर से शामिल करने के एक दिन बाद क्यूबा के एक वरिष्ठ राजनयिक ने यह बात कही।

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले को पलटते हुए क्यूबा को ‘‘आतंकवाद प्रायोजित करने वाले’’ देशों की सूची में फिर से शामिल किया है।

यह फैसला बाइडन के सत्ता संभालने से कुछ दिन पहले लिया गया है।

क्यूबा के विदेश मंत्रालय में अमेरिकी विभाग के महानिदेशक कार्लोस फर्नांडिज डी कोसिओ ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, "हम आश्वस्त हैं कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और उनकी टीम पूरी तरह से जानती है कि क्यूबा आतंकवाद प्रायोजक देश नहीं है और न ही कभी रहा है।"

उन्होंने कहा, "और हमें विश्वास है कि 20 जनवरी को आने वाली सरकार पर इस सच्चाई का एक निश्चित प्रभाव होगा।"

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सोमवार को कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय ने आतंकवादियों को पनाह मुहैया कराकर अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के कृत्यों का बार-बार समर्थन करने के कारण क्यूबा को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस कदम के जरिए, हम क्यूबा सरकार को एक बार फिर जवाबदेह बनाएंगे और एक स्पष्ट संदेश देंगे कि कास्त्रो शासन को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को अपना समर्थन और अमेरिकी न्याय व्यवस्था को नष्ट करना बंद कर देना चाहिए।’’

पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन ने क्यूबा को इस सूची से हटा दिया था।

इस सूची में शामिल देशों को अमेरिकी विदेशी सहायता नहीं मिलती और रक्षा आयात एवं निर्यात संबंधी प्रतिबंध समेत कई प्रतिबंध लगाए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला