लाइव न्यूज़ :

वेनिस में क्रूज जहाज सेवा फिर से शुरू, पर्यावरण को लेकर हुआ विरोध

By भाषा | Updated: June 6, 2021 10:04 IST

Open in App

वेनिस, छह जून (एपी) इटली में वैश्विक महामारी प्रकोप कम होने के बाद से शनिवार को पहले क्रूज जहाज के वेनिस के मध्य से गुजरकर गिडेका नहर तक के सफर के दौरान विजयी पताका लहाराती सहायक नौकाएं और खुशी जाहिर करते बंदरगाह के कर्मचारी उसके आगे-आगे चलते नजर आए लेकिन उसकी इस यात्रा में उसे विरोध प्रदर्शन का भी सामना करना पड़ा।

जमीन पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और लकड़ी की नौकाओं के छोटे से बेड़े ने ‘‘कोई बड़ी नौका नहीं’’ के झंडे उठाए हुए थे।

‘एमएससी ऑर्केस्ट्रा” ने करीब 1,000 यात्रियों के साथ यह सफर किया। इस समुद्री सफर ने नहरों के एतिहासिक शहर में 18 महीने बाद क्रूज पोतों की वापसी की शुरुआत की है, लेकिन इसने क्रूज विरोधी आंदोलन को भी फिर से जिंदा कर दिया जिसने एक दशक से भी ज्यादा वक्त तक पर्यावरणीय एवं सुरक्षा चिंताओं के कारण नाजुक जलक्षेत्र से बड़े पोतों के आवागमन का विरोध किया है।

इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी की सरकार ने इस वसंत क्रूज पोतों को वेनिस झील से हटाने की प्रतिबद्धता जताई थी, लेकिन इस लक्ष्य तक पहुंचने में वक्त लगेगा। इतना ही नहीं बड़े पोतों का मार्ग गिडेका नहर से परिवर्तित करने का अंतरिम समाधान भी अगले वर्ष से पहले तक मिलने की उम्मीद नहीं है।

वेनिस पिछले दो दशक में विश्व के सबसे महत्त्वपूर्ण क्रूज गंतव्यों में से एक बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला