लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में सभी वयस्कों के लिये टीकाकरण खुलने के बाद उमड़ी लोगों की भीड़

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:53 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 20 जून राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) द्वारा 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिये टीकाकरण की सुविधा शुरू किए जाने के बाद लोगों में टीकाकरण कराने के लिये खासा उत्साह देखा गया और सात लाख से ज्यादा लोगों ने टीकों के लिये स्लॉट बुक कराया। एनएचएस की तरफ से रविवार को यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय बुकिंग सेवा के जरिये शुक्रवार को घोषणा के दिन ही प्रति सेकंड आठ से ज्यादा लोगों के औसत से 7,21,469 लोगों ने टीकाकरण के लिये समय लिया। एनएचएस ने कहा कि इस भारी मांग को देखते हुए वह स्टेडियम और फुटबॉल मैदानों को विशाल टीकाकरण केंद्र के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक ने कहा, “देश भर में युवाओं द्वारा टीकाकरण के लिये दिखाया जा रहा उत्साह अतुल्य है और यह अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 के प्रभाव से मुक्त रखने के टीम के शानदार प्रयास का प्रमाण है।”

एनएचएस ने कहा कि वह स्टेडियम और फुटबॉल के मैदानों के साथ ही विश्वविद्यालयों में स्थित क्लीनिकों आदि का टीकाकरण के लिये इस्तेमाल कर रहा है और लोगों को टीका लगवाने में सहूलियत के लिये ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़ा रहा है।

एनएचएस के मुख्य कार्यकारी सर सिमोन स्टीवंस ने कहा, “यह महामारी सभी के लिये एक चुनौती है लेकिन विभिन्न पाबंदियों की वजह से इसने खास तौर पर युवाओं को प्रभावित किया है। इसलिये यह अच्छी खबर है कि कोविड टीकाकरण अब देश में सभी वयस्कों के लिये उपलब्ध है और 30 साल से कम उम्र के 30 लाख से ज्यादा लोग अब तक टीके की पहली खुराक ले भी चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल