लाइव न्यूज़ :

बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जुटेगी भीड़

By भाषा | Updated: December 17, 2020 09:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 दिसंबर (एपी) अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करने वाली समिति ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हों।

बाइडन की अपनी आयोजन समिति ने इससे पहले घोषणा की थी कि शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को कैपिटोल बिल्डिंग के बाहर आयोजित होगा। वहीं शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित ज्वाइंट कांग्रेशनल कमेटी ने कहा है कि कोविड-19 से संबंधित एहतियातों की वजह से कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में बड़ी कमी की जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आम तौर पर कांग्रेस के सदस्य और उनके क्षेत्रों के मतदाताओं के बीच 2,00,000 टिकटों का वितरण होता है, लेकिन इस बार आयोजक सिर्फ करीब 1,000 टिकटों का वितरण करेंगे, यानी कांग्रेस के निर्वाचित 535 सदस्य और उनके साथ एक अतिथि ही शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

शपथ ग्रहण के लिए कांग्रेशनल कमेटी के साथ काम करनेवाली नव निर्वाचित राष्ट्रपति की समिति ने भी समर्थकों से घर पर ही शपथ ग्रहण समारोह देखने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें