लाइव न्यूज़ :

बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जुटेगी भीड़

By भाषा | Updated: December 17, 2020 11:32 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 दिसंबर अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करने वाली समिति ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हों।

प्रेसिडेंशियल इनऑगरेशन कमेटी (पीईसी) ने लोगों से अपील की है कि वे शपथ ग्रहण समारोह की गतिवधियों में हिस्सा लेने के लिए यात्रा करने से बचें। वहीं शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित ज्वाइंट कांग्रेसनल कमेटी (जेसीसीआईसी) ने कहा है कि कोविड-19 से संबंधित एहतियातों की वजह से कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में बड़ी कमी की जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आम तौर पर कांग्रेस के सदस्य और उनके क्षेत्रों के मतदाताओं के बीच 2,00,000 टिकटों का वितरण होता है, लेकिन इस बार आयोजक सिर्फ करीब 1,000 टिकटों का वितरण करेंगे, यानी कांग्रेस के निर्वाचित 535 सदस्य और उनके साथ एक अतिथि ही शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

पीआईसी के कार्यकारी अधिकारी टॉनी एलन ने बताया, ‘‘ हमारा लक्ष्य एक ऐसे समारोह के आयोजन का है, जो लोगों को सुरक्षित रखता हो और राष्ट्रपति पद से जुड़ी संस्कृतियों का सम्मान करता हो और बाइडन-हैरिस प्रशासन की समावेशी, बराबरी और एकीकृत अमेरिका की दृष्टि का प्रदर्शन करता हो।’’

नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस स्वास्थ्य संबंधी कड़े नियमों के बीच महामारी काल में आयोजित ऐतिहासिक समारोह में शपथ लेंगे। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में अब तक 303,000 लोगों से ज्यादा की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है और अब तक 16,964,173 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब