लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ब्रिटेन मे अफगानिस्तान के एनएसए से मुलाकात की आलोचना

By भाषा | Updated: July 24, 2021 19:40 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 जुलाई पाकिस्तान के कई मंत्रियों ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की लंदन में अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमीदुल्लाह मोहिब से मुलाकात की शनिवार को आलोचना की और कहा कि पीएमएल-एन प्रमुख पाकिस्तान के हर दुश्मन के ‘‘करीबी मित्र’’ हैं।

मोहिब हाल में पाकिस्तान को ‘‘चकलाघर’’ बताकर सुर्खियों में थे, जिसका इस्लामाबाद में कई मंत्रियों ने विरोध किया और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने उनसे अपना व्यवहार सुधारने के लिए कहा।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मोहिब और अफगान स्टेट मिनिस्टर फॉर पीस सैयद सादात नादेरी की लंदन में शरीफ के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की, जहां वह 2019 से ही चिकित्सा के सिलसिले में रह रहे हैं।

ट्वीट में कहा गया कि अफगानिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘‘परस्पर हित के मामलों पर चर्चा के लिए’’शरीफ से मुलाकात की।

बैठक के बारे में सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का हर शत्रु शरीफ का करीबी दोस्त है।’’

पूर्व प्रधानमंत्री को उपचार के लिए लंदन जाने देने के निर्णय के बारे में उन्होंने कहा कि यह खतरनाक है क्योंकि इस तरह के लोग अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा बन जाते हैं।

मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने बैठक में चर्चा वाले ‘‘परस्पर हित के मामलों’’ की प्रकृति पर सवाल उठाए।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री शिब्ली फराज ने कहा कि बैठक नया नहीं है क्योंकि शरीफ ‘‘पाकिस्तान के शत्रुओं की संगत में हमेशा रहते हैं।’’

बहरहाल नवाज की बेटी मरियम नवाज ने यह कहते हुए बैठक का बचाव किया कि उनके पिता का पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का सिद्धांत रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात