लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में पाकिस्तान का जुल्मः अगस्त में पाक सेना के हाथों 18 लोगों की मौत, 28 लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 12:57 IST

। वरिष्ठ बलूच कार्यकर्ता करीमा बलूच ने मार्च महीने में ही इस मंच से इस बात को उजागर किया था कि पाकिस्तान की सेना कई दशकों से बलूच प्रांत में स्थानीय लोगों का कत्लेआम करती आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सैन्य बल के दम पर पर यहां के राष्ट्रवादी आंदोलन को दबाना चाहता है। अगस्त महीने में बलूचिस्तान के पांच जिलों से 28 लोगों को बलपूर्वक गायब कर दिया गया है।

बलूचिस्तान में मानवाधिकार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अगस्त महीने में बलूचिस्तान के पांच जिलों से 28 लोगों को बलपूर्वक गायब कर दिया गया है। इसी दौरान 18 लोगों को मार गिराया गया है। 21वीं सदी के शुरुआत से ही पाकिस्तान ने अपने दक्षिण-पश्चिम प्रोविंस को वार जोन बना रखा है। पाकिस्तान सैन्य बल के दम पर पर यहां के राष्ट्रवादी आंदोलन को दबाना चाहता है। ह्यूमन राइट्स काउंसिल ऑफ बलूचिस्तान ने इसकी जानकारी दी।

1 अगस्त को बलूचिस्तान के केच जिले से तुरबत और पंजगुर इलाके में सुरक्षा बलों ने छापेमारी की और 6 छात्रों को उठा ले गए। इन छात्रों के नाम हैं पिरल बशीर अहमद, साजिद दिनार, शेर जन यूसुफ, अलीमुद्दीन मुस्तफा, अब्दुल करीम शमीम और नसरुल्लाह शबीर।

5 अगस्त को सुरभा बलों ने मलिकाबाद से अली हकीम को उठा लिया। 6 अगस्त को उजैर अपने बेटे के साथ बलपूर्वक गायब कर दिया गया। 8 अगस्त को ग्वादर इलाके से अली अब्दुल रहीम को उठा लिया गया। इसी तरह अगस्त महीने में अलग-अलग इलाकों से 28 लोगों को बलपूर्वक गायब कर दिया गया।

विश्व बलूच संस्थान ने न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ कैंपेन शुरू किया है। प्रदर्शनकारी संयुक्त राष्ट्र से गुहार लगा रहे हैं कि बलूचिस्तान में लापता लोगों को वापस लाया जाए। वरिष्ठ बलूच कार्यकर्ता करीमा बलूच ने मार्च महीने में ही इस मंच से इस बात को उजागर किया था कि पाकिस्तान की सेना कई दशकों से बलूच प्रांत में स्थानीय लोगों का कत्लेआम करती आ रही है।

उन्होंने कहा था, "बलूच लोगों के मानवाधिकारों के हो रहे उल्लंघन को रोका जाना चाहिए और अपराधियों को न्याय का सामना करवाना चाहिए।"

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?