लाइव न्यूज़ :

मैनचिन के विरोध के बाद बजट कार्यालय के लिए नामित टंडन की नियुक्ति पर संकट

By भाषा | Updated: February 20, 2021 10:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 फरवरी (एपी) व्हाइट हाउस के प्रबंधन और बजट कार्यालय की प्रमुख के तौर पर नीरा टंडन की नियुक्ति को लेकर शनिवार को संकट के बादल मंडराते नजर आए क्योंकि वेस्ट वर्जीनिया के सीनेटर जो मैनचिन ने इस पर विरोध जताया है।

मैनचिन पहले डेमोक्रेटिक सांसद हैं जिन्होंने नीरा की नियुक्ति को मंजूरी देने से इंकार किया है।

नीरा ने अपने नामांकन के लिए हुई बहस के दौरान सबसे पहले, सोशल मीडिया पर लंबे समय तक शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं को निशाना बनाने के लिए माफी मांगी थी।

हिलेरी क्लिंटन की पूर्व सलाहकार रहीं नीरा ने उदारवादी रुख रखने वाले ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

चूंकि सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सदस्यों की संख्या बराबर यानी 50-50 है ऐसे में वह अपनी नियुक्ति को मंजूरी के लिए कम से कम एक रिपब्लिकन सांसद का समर्थन मांग सकती हैं।

मैनचिन ने एक बयान में कहा ‘‘मैं मानता हूं कि उनके बयानों का कांग्रेस के सदस्यों और ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (ओएमबी) के अगले निदेशक के बीच कामकाजी रिश्तों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।’’

उन्होंने आगे कहा कि संकट के समय में ‘‘यह बात अधिक महत्वपूर्ण है कि हम नए सिरे से द्विदलीय रूपरेखा तैयार करें जो उन कई गंभीर चुनौतियों का समाधान करने में मददगार हों जिनका सामना हमारा देश कर रहा है।’’

जो बाइडन प्रशासन में बजट निदेशक के लिए नामित भारतीय-अमेरिकी 50 वर्षीय नीरा टंडन के बारे में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने पूर्व में कहा था ‘‘नीरा टंडन एक दक्ष नीति विशेषज्ञ हैं जो उत्कृष्ट बजट निदेशक होंगी। हम अगले सप्ताह दोनों दलों के साथ बातचीत के माध्यम से उनकी नियुक्ति की पुष्टि के लिए काम करना चाहते हैं।’’

यदि नीरा टंडन की इस पद पर नियुक्ति हो जाती है तो वह इस पद पर पहली अश्वेत और भारतीय मूल की महिला होंगी, जो ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (ओएमबी) का नेतृत्व करेंगी।

अमेरिका में बजट निदेशक का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। सीनेट की बजट समिति में नीरा की नियुक्ति पर मतदान अगले सप्ताह होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा