लाइव न्यूज़ :

नेपाल में सीपीएन (माओइस्ट सेंटर) ने ओली सरकार में अपने मंत्रियों से सामूहिक इस्तीफा देने को कहा

By भाषा | Updated: March 14, 2021 23:21 IST

Open in App

काठमांडू, 14 मार्च नेपाल में पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली सीपीएन (माओइस्ट सेंटर) पार्टी ने रविवार को प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली सरकार में अपने मंत्रियों से सामूहिक इस्तीफा देने को कहा।

यह दूसरी बार है, जब कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के इस धड़े ने ओली सरकार में अपने मंत्रियों को पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया है।

समाचार पत्र ‘माई रिपब्लिका’ ने बताया कि कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) की केंद्रीय समिति की रविवार को हुई बैठक में गृह मंत्री राम बहादुर थापा और ऊर्जा मंत्री टोप बहादुर रायमाझी से पार्टी का अनुशासन तोड़ने के लिए सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को कहा गया।

इससे पहले शनिवार को, पार्टी ने अपने मंत्रियों को मंत्रिमंडल से वापस बुलाया था और सीपीएन-यूएमएल केंद्रीय समिति में नामित अपने सभी नेताओं को 24 घंटे के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश दिया था।

समाचार पत्र के अनुसार हालांकि, गृह मंत्री थापा और ऊर्जा मंत्री रायमाझी सहित सीपीएन (माओइस्ट सेंटर) से जुड़े सभी मंत्री पार्टी के फैसले का पालन करने के प्रति अभी अनिच्छुक नजर आ रहे हैं।

सीपीएन (माओइस्ट सेंटर) की केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश शाह ने कहा कि जैसा कि पार्टी से संबंधित मंत्री अपने इस्तीफे के लिए अनिच्छुक दिखाई दे रहे हैं, पार्टी अब उन्हें ऐसा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखेगी।

पार्टी नेताओं के अनुसार, रविवार की बैठक में सरकार में पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?