लाइव न्यूज़ :

सीपीसी ने अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे नेता को पार्टी की तिब्बत इकाई का प्रमुख नियुक्त किया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 16:34 IST

Open in App

बीजिंग, 19 अक्टूबर चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने वांग जुनझेंग को पार्टी की तिब्बत इकाई का प्रमुख नियुक्त किया है। शिनजियांग में उइगर मुसलमानों के मानवाधिकार उल्लंघन में कथित भूमिका के चलते अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और कनाडा ने उनपर प्रतिबंध लगाया था।

सरकार संचालित शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने मंगलवार को अपनी खबर में कहा कि जुनझेंग को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की तिब्बत स्वायत्त क्षेत्रीय समिति के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वू यिंगजी की जगह लेंगे।

हांगकांग से प्रकाशित होने वाले साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार जुनझेंग पर मार्च में तब प्रतिबंध लगाए गए थे, जब वह शिनजियांग प्रांत में पार्टी के उपसचिव और सुरक्षा प्रमुख थे।

जुनझेंग की पदोन्नति दिखाती है कि शिनजियांग प्रांत में अपनी नीतियों को लेकर चीन पश्चिम की आलोचनाओं और प्रतिबंधों की कोई परवाह नहीं करता।

चीन पर शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों पर अत्याचार करने के आरोप लगते रहे हैं और अमेरिका तथा उसके सहयोगी देश इस मुद्दे पर बीजिंग की लगातार आलोचना करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा