लाइव न्यूज़ :

कोरोना से दुनिया भर में मौतों का आंकड़ा 10 लाख के पार, अमेरिका सहित ब्रजील और भारत सबसे ज्यादा प्रभावित

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2020 08:54 IST

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा जहां तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, पूरी दुनिया में अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। अमेरिक, ब्राजील, भारत में सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 10 लाख के पार पहुंचीकोरोना से पूरी दुनिया में मरने वाले हर पांच में से अमेरिका से, भारत सबसे ज्यादा मौतों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर

दुनिया भर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 10 लाख के पार हो गई है। पिछले 9 महीनों में पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित कर चुकी इस महामारी का प्रकोप अब भी कम नहीं हो रहा है। जानकारों के अनुसार औसतन हर रोज करीब 5000 लोगों की मौत कोरोना से हो रही है।

इसने एड्स से हर साल होने वाली मौत के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है, जो पिछले साल करीब 6,90,000 था। इस बीच यूरोप में अब भी कोरोना के दूसरे दौर की वापसी का खतरा जारी है। वहीं, अमेरिका पर भी लगातार खतरा बना हुआ है जहां अभी तक 205,000  लोगों की मौत हो चुकी है। इसके मायने ये हुए कि कोरोना से दुनिया में हुई हर पांच मौतों में से एक अमेरिका से है।

Coronavirus: अमेरिक, ब्राजील, भारत में सबसे अधिक मौत

चीन में पिछले साल के आखिर में सबसे पहले सामने आए इस महामारी से पहली मौत 11 जनवरी को रिपोर्ट हुई। इसके बाद से ये आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौंते ब्राजील में हुई हैं। ब्राजील में अब तक 142,000 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

वहीं, भारत तीसरे स्थान पर है, जबकि 76 हजार से कुछ अधिक मौतों के साथ मौक्सिको चौथे स्थान पर है। दुनिया के 54 फीसदी कोरोना मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील में हैं।

वर्ल्डोमीटर के अनुसार पूरी दुनिया में अभी तक संक्रमण के 33,549,873 (तीन करोड़, 35 लाख) केस आ चुके हैं। वहीं, 24,878,124 लोग इस बीमारी से अब तक ठीक हुए हैं। साथ ही 1,006,379 लोगों की मौत अभी तक हुई है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका और ब्राजील में क्रमश: 37194 और 16018 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश भी है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव कोरोना केस मौजूद हैं। अमेरिका-ब्राजील में 24 घंटे में आए कुल करीब 53 हजार नए कोरोना केस आए हैं। वहीं, 73 हजार ठीक हुए है जबकि 1101 संक्रमितों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा