लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीके से रक्त के थक्के जमने के मामले बहुत ही दुर्लभ : डब्ल्यूएचओ अधिकारी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:52 IST

Open in App

जिनेवा, 17 मार्च (एपी) टीकों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक शीर्ष विशेषज्ञ ने कहा है कि यदि स्वास्थ्य प्राधिकार कोविड-19 के एस्ट्राजेनेका टीके और रक्त के थक्के जमने के बीच कोई संबंध होने की पुष्टि कर देते हैं, तो भी लोगों को इस बारे में आश्वस्त रहना चाहिए कि ऐसे मामले बहुत ही दुर्लभ हैं।

डब्ल्यूएचओ के टीकाकरण एवं टीका विभाग की प्रमुख डॉ केट ओ ब्रायन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी और यूरोपियन मेडिसींस एजेंसी (यूरोपीय औषधि एजेंसी) रक्त के थक्के जमने और एस्ट्राजेनेका टीके की खुराक के बीच संबंध होने की संभावना की जांच करने की कोशिश कर रही है।

संभावित दुष्प्रभावों के चलते कुछ यूरोपीय देशों ने एस्ट्राजेनेका टीके के इस्तेमाल को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

डब्ल्यूएचओ की एक समिति इस मुद्दे की पड़ताल कर रही है।

ओ ब्रायन ने बुधवार को संवाददात सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अन घटनाओं और टीके के बीच संबंध होने के बारे में समिति चाहे किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचे, लोगों को इस बारे में निश्चिंत रहना चाहिए कि ये (रक्त के थक्के जमने के मामले) दुर्लभ घटनाएं हैं।’’

डब्ल्यूएचओ और औषधि एजेंसी, दोनों के ही बुधवार या बृहस्पतिवार को अद्यतन सिफारिशें पेश करने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला