लाइव न्यूज़ :

COVID-19: प्रिंस चार्ल्स कोरोना से पूरी तरह ठीक, एक हफ्ते बाद एकांतवास से बाहर

By भाषा | Updated: March 30, 2020 20:20 IST

Open in App

कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के सात दिन बाद ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स सोमवार को स्वयं के एकांतवास से बाहर आ गये। राजपरिवार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

ब्रिटिश राजगद्दी के उत्तराधिकारी (71) पिछले सप्ताह राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में कोरोना वायरस परीक्षण कराने के बाद स्कॉटलैंड में शाही बालमोरल संपदा में पृथक रूप से रहने लगे थे।

उनके प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ क्लीयरेंस हाउस (राजपरिवार निवास) ने आज (सोमवार को) पुष्टि की कि डॉक्टरों के परामर्श के बाद प्रिंस ऑफ वेल्स अब स्वयं के एकांतवास से बाहर आ गये हैं।’’

प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला (72) उसी समय जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पायी गयी थीं लेकिन तब से वह भी बालमोरल में अलग रह रही थीं। इस शाही दंपत्ति ने पिछले सोमवार को मेडिकल जांच करायी थी।

उससे पहले दोनों जेट विमान से स्कॉटलैंड पहुंचे थे और तब से ही वे वहां थे। तब क्लीयरेंस हाउस ने कहा था, ‘‘ यह पता लगाना संभव नहीं है कि प्रिंस को कैसे यह संक्रमण हुआ क्योंकि पिछले सप्ताहों में वह सार्वजनिक भूमिका को लेकर कई कार्यक्रमों में शामिल रहे थे। ’’

टॅग्स :कोरोना वायरसइंग्लैंडअमेरिकाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा