लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारीः ब्रिटेन के पीएम जॉनसन और वित्त मंत्री सुनक ने माफी मांगी, ‘पार्टीगेट’ के लिए भरा जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2022 22:08 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने माफी मांगी थी और इस बात की पुष्टि की थी कि उन्होंने भी जुर्माना भरा है। तथाकथित पार्टी गेट कांड डाउनिंग स्ट्रीट पर और व्हाइट हॉल में ब्रिटिश सरकार के अन्य कार्यालयों में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देडाउनिंग स्ट्रीट में एक जन्म दिन पार्टी में शरीक हुए थे।ऑपरेशन हिलमैन के तहत पुलिस जांच के दायरे में है।मेट्रोपोलिटन पुलिस से एक निर्धारित जुर्माना नोटिस प्राप्त किया है।

लंदनः ब्रिटेन के वित्त मंत्री रिषी सुनक ने जून 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए माफी मांगी है और नियम तोड़ने को लेकर अपने ऊपर लगाया गया जुर्माना भी भरा है। उल्लेखनीय है कि उस वक्त वह प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लिए डाउनिंग स्ट्रीट में एक जन्म दिन पार्टी में शरीक हुए थे।

भारतीय मूल के मंत्री ने मंगलवार शाम जारी एक बयान में माफी मांगी। इससे पहले, जॉनसन ने भी माफी मांगी थी और इस बात की पुष्टि की थी कि उन्होंने भी जुर्माना भरा है। तथाकथित पार्टी गेट कांड डाउनिंग स्ट्रीट पर और व्हाइट हॉल में ब्रिटिश सरकार के अन्य कार्यालयों में हुआ था।

ये कार्यक्रम कोविड-19 महामारी के चलते 2020-21 के दौरान लगाये लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए आयोजित किये गये थे, जो ऑपरेशन हिलमैन के तहत पुलिस जांच के दायरे में है। सुनक (41) ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘मैं यह पुष्टि कर सकता हूं कि मैंने 19 जून 2020 को डाउनिंग स्ट्रीट पर हुए एक कार्यक्रम के सिलसिले में मेट्रोपोलिटन पुलिस से एक निर्धारित जुर्माना नोटिस प्राप्त किया है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘मैं माफी मांगता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि सार्वजनिक पदों पर आसीन लोगों के लिए नियमों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए ताकि जन विश्वास कायम रहे। मैं इस सिलसिले में लिये गये फैसले का सम्मान करता हूं और जुर्माना अदा कर दिया है।’’

उल्लेखनीय है कि हाल में उन्हें अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के कथित अनुचित कर बचत को लेकर लगाये गये आरोपों का सामना करना पड़ा था। मूर्ति, सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। सुनक ने अपने वित्तीय मामलों के सभी कानूनन जरूरी मंत्रालयी घोषणाएं कर दिये होने की पुष्टि करने के लिए खुद को सरकार का स्वतंत्र निगरानीकर्ता बताया।

सुनक ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की तरह, मैं इस चुनौतीपूर्ण समय में ब्रिटेन के लोगों के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित रखना चाहता हूं। ’’ इस बीच, ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल अपने सहकर्मी के समर्थन में उतरने वाली सबसे उच्च पदस्थ कैबिनेट मंत्री हो गईं। 

टॅग्स :ब्रिटेनबोरिस जॉनसनRishi Sunakकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल