लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार केस में दोषी ठहराने वाले पाकिस्तान के विवादास्पद जज अरशद मलिक की कोरोना से मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 5, 2020 13:31 IST

अरशद मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अल-अजीजिया मामले में दिसंबर 2018 में सात साल जेल की सजा सुनाई थी, लेकिन शरीफ को भ्रष्टाचार के अन्य मामले में बरी कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देलाहौर हाई कोर्ट ने जुलाई 2020 में बर्खास्त कर दिया था।रावलपिंडी के पास स्थित उनके पैत‍ृक स्थान पर दफनाया जाएगा।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के विवादास्पद पूर्व न्यायाधीश अरशद मलिक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जज ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दोषी ठहराया था।

उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर पाकिस्तान में काफी विवाद हुआ था। वीडियो स्कैंडल में फंसने पर बर्खास्त किए गए थे। वह 47 वर्ष के थे। मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया था लेकिन इस फैसले के बाद सामने आए एक वीडियो को लेकर उन्हें पद से हटा दिया गया था।

भ्रष्टाचार-रोधी अदालत के पूर्व न्यायाधीश मलिक इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में पिछले दो दिन से वेंटिलेटर पर थे। उनके करीबी रिश्तेदार वहीद जावेद ने संवाददाताओं को बताया कि मलिक की शुक्रवार को मौत हो गई और उन्हें रावलपिंडी के पास स्थित उनके पैत‍ृक स्थान पर दफनाया जाएगा।

मलिक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अल-अजीजिया मामले में दिसंबर 2018 में सात साल जेल की सजा सुनाई थी लेकिन शरीफ को भ्रष्टाचार के अन्य मामले में बरी किया था।

सजा दिए जाने के कुछ महीने बाद सामने आए एक वीडियो में न्यायाधीश मलिक शरीफ के एक समर्थक के साथ बातचीत करते दिखाई दिए थे। इसमें मलिक ने कथित तौर पर स्वीकार किया था कि उन्होंने दबाव में यह फैसला दिया था। मलिक के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे और बाद में जुलाई 2020 में लाहौर उच्च न्यायालय की प्रशासनिक समिति ने कदाचार के आरोपों के चलते उन्हें बर्खास्त कर दिया था।

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते