लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 25000 पार, एक दिन में आए 1764 नए मामले

By भाषा | Updated: May 8, 2020 14:13 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस केसों की संख्या 39.30 लाख पार हो चुकी है. इस खतरनाक वायरस से अब तक 2.70 लाख लोग जान गंवा चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में अभी तक करीब 7500 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है.पाक में कोरोना वायरस के 17 हजार से ज्यादा केस एक्टिव हैं जबकि 111 लोगों की हालत नाजुक है

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 1,764 नये मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या 25,837 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 35 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 594 हो गई। उसने कहा कि अब तक इस वायरस से 7,530 लोग स्वस्थ हुए है।

मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में मरीजों की संख्या 10,033 है जबकि सिंध में 9,093, खैबर-पख्तूनख्वा में 3,956, बलूचिस्तान में 1,725, इस्लामाबाद 558, गिलगित-बाल्टिस्तान में 394 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 78 हैं। देश में अब तक 2,57,247 लोगों की जांच की गई है। पिछले 24 घंटे में 11,993 लोगों की जांच की गई है।

कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के बावजूद सरकार ने शनिवार (9 मई) से लॉकडाउन हटाना शुरू करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि देश में चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को हटाना शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि व्यवसाय और लोगों को हो रही समस्याओं के कारण यह निर्णय लिया गया है। 

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी

देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,886 और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56,342 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 103 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3,390 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में 37,916 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 16,539 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ अब तक करीब 29.35 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’ संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?