लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2700 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 44 हजार के पार

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 22, 2020 06:51 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अब अमेरिका भर में 72 सक्रिय परीक्षण चल रहे हैं जिनमें दर्जनों चिकित्सा पद्धतियों और उपचारों पर शोध किए जा रहे हैं और अन्य 211 की योजना बनाई जा रही है। वे सचमुच इसके इलाज और टीके बनाने में जुटे हुए हैं, और टीके को विकसित करने की प्रक्रिया में जबरदस्त प्रगति हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में 44 हजार से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं।अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते पिछले 24 घंटों में 2700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

वाशिंगटनः अमेरिका में कोरोना महामारी के प्रकोप थमते दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां 44 हजार से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने देश के नागरिकों को आश्वासन देने में लगे हुए हैं कि जल्द ही यह अंधेरा छटने वाला है। उन्होंने बताया है कि देश भर में कोरोना वायरस के दर्जनों उपचारों के शोध को लेकर 72 सक्रिय परीक्षण चल रहे हैं और टीका विकसित करने पर जबरदस्त काम चल रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने एएफपी के हवाले से लिखा है कि अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते पिछले 24 घंटों में 2700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बीते दिन जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बताया था कि कोविड-19 के कारण अमेरिका में मरने वालों की संख्या 42,094 तक पहुंच गई है और 7,50,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। 

डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए कहा कि उपचार को इस ढंग से विकसित किया गया है कि यह वायरस को खत्म करने के साथ ही संक्रमण की दर को कम करने, प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने या ठीक हो चुके रोगियों के रक्त से जीवन रक्षक एंटीबॉडी में तब्दील करने में सहायक होगा।  ट्रम्प ने कहा कि अब अमेरिका भर में 72 सक्रिय परीक्षण चल रहे हैं जिनमें दर्जनों चिकित्सा पद्धतियों और उपचारों पर शोध किए जा रहे हैं और अन्य 211 की योजना बनाई जा रही है। वे सचमुच इसके इलाज और टीके बनाने में जुटे हुए हैं, और टीके को विकसित करने की प्रक्रिया में जबरदस्त प्रगति हुई है। 

उन्होंने कहा कि जिस दिन से यह संकट शुरू हुआ, उसी दिन से अमेरिका ने इस पर काम करना शुरू कर दिया था। किसी दिन वह इस सच्ची कहानी को लिख पाएंगे क्योंकि किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा है। बहुत सारी अच्छी चीजें हो रही हैं, लेकिन आखिरकार हम एक सुरक्षित, बेहद सुरक्षित टीके के माध्यम से संक्रमण को रोकने की उम्मीद करते हैं और जब ऐसा हो जाएगा तो, यह एक बहुत बड़ी बात होगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल