लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 2200 लोगों की मौत, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार तक जा सकता है

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 29, 2020 06:56 IST

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या तीस लाख से अधिक पहुंच गई है। इनमें से दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में पिछले 24 घंटों में यहां 2200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 58 हजार से अधिक हो गई है।

वाशिंगटनः कोरोना वायरस के कहर से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है और यहां संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मौतों का आकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां 2200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या 58 हजार से अधिक हो गई है और 10 लाख के करीब लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से एक लाख, 40 हजार से अधिक ठीक हुए हैं। कुल मिलाकर आठ लाख के करीब सक्रीय केस हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनुमान जताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमेरिका में मृतक संख्या 70,000 तक जा सकती है, लेकिन यह भी कहा कि शुरू में व्यक्त किए गए अनुमानों में यह संख्या बहुत ज्यादा थी। इसी के साथ उन्होंने यह बताने की भी कोशिश की कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदाताओं को उन्हें ही फिर से क्यों चुनना चाहिए। 

ट्रंप इसी महीने कई बार अनुमान जता चुके हैं कि कोविड-19 से अमेरिका में करीब 60,000 लोगों की मौत हो सकती है। ट्रंप से पूछा गया था कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति वियतनाम युद्ध की तुलना में छह हफ्तों में ज्यादा अमेरिकियों की मौत होने के बाद फिर से चुने जाने के हकदार हैं। वियतनाम युद्ध में करीब 58,000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। ट्रंप ने कहा कि देश ने बहुत से लोग गंवा दिए।  उन्होंने कहा कि लेकिन अगर आप शुरुआती अनुमान को देखें जो 22 लाख थी तो हम संभवत: इसे बहुत कम कर 60,000 से 70,000 पर ला पाए हैं। एक व्यक्ति के लिए इतना कर पाना बहुत है। और मेरे विचार में मैंने सच में बहुत अच्छे फैसले लिए हैं। सीमा बंद करना या चीन से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाना बड़ा फैसला था। 

उनके इस तर्क का आधार वह अनुमान है जिसमें कहा गया था कि अगर सामाजिक दूरी के माध्यम से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का प्रयास तेज नहीं किया गया तो अमेरिका में 15 से 22 लाख लोगों की मौत हो सकती है। 

आपको बता दें, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या तीस लाख से अधिक पहुंच गई है। इनमें से दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल