लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Lockdown: श्रीलंका सोमवार से हटा रहा है देशव्यापी कर्फ्यू, कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं 400 से ज्यादा लोग

By भाषा | Updated: April 25, 2020 14:30 IST

श्रीलंका कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लगाए गए कर्फ्यू को सोमवार को हटा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देश में संक्रमण के मामले 400 को पार कर गए हैं। देश में संक्रमण के सर्वाधिक 49 मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लगाए गए कर्फ्यू को सोमवार को हटा रहा है।देश में संक्रमण के मामले 400 को पार कर गए हैं। देश में संक्रमण के सर्वाधिक 49 मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए थे।

कोलंबो। श्रीलंकाकोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लगाए गए कर्फ्यू को सोमवार को हटा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देश में संक्रमण के मामले 400 को पार कर गए हैं। देश में संक्रमण के सर्वाधिक 49 मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए थे। श्रीलंका के नौसैन्य प्रतिष्ठान में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़े हैं। देश में शुक्रवार तक संक्रमण के कुल 414 मामले थे।

इनमें से 100 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं वहीं सात लोगों की मौत हो चुकी है। देश की पुलिस की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार 27 अप्रैल को सुबह पांच बजे से कर्फ्यू हटा लिया जाएगा। हालांकि जानकारों का कहना है कि कर्फ्यू फिर से लगाया जा सकता है और इस संबंध में सप्ताहांत में अधिकारी नया आदेश जारी कर सकते हैं।

देश में 20 मार्च से 24 घंटे का कर्फ्यू लागू है। संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण सरकार ने सोमवार को देशव्यापी कर्फ्यू में ढील देने का विचार त्याग दिया था और इसे 27 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया था। कुछ क्षेत्रों में संक्रमण का खतरा कम होने के कारण कर्फ्यू में ढील दी गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला