लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 जांच: सीनेटरों ने ट्रम्प से अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने की अपील की

By भाषा | Updated: April 17, 2020 09:47 IST

सीनेटरों के एक प्रभावशाली समूह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से अपील की है कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मूल स्रोत और कोविड-19 संकट के संबंध में डब्ल्यूएचओ के निर्णयों के संबंध में पारदर्शी एवं स्वतंत्र जांच करने के लिए जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय देशों जैसे अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर काम करें।

Open in App

वाशिंगटन। सीनेटरों के एक प्रभावशाली समूह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से अपील की है कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मूल स्रोत और कोविड-19 संकट के संबंध में डब्ल्यूएचओ के निर्णयों के संबंध में पारदर्शी एवं स्वतंत्र जांच करने के लिए जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय देशों जैसे अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर काम करें। रिपब्लिकन पार्टी के फ्लोरिडा से सीनेटर मार्को रुबियो के नेतृत्व में सीनेटरों ने राष्ट्रपति से अपील की कि वह कोविड-19 से निपटने की कार्रवाई और संबंधित जांच के अंतरराष्ट्रीय समन्वित प्रयासों के नेतृत्व के लिए एक उच्चस्तरीय दूत को नियुक्त करें। इस संबंध में ट्रम्प को सौंपे गए पत्र पर रुबियो के अलावा मार्शा ब्लैकबर्न, थॉम टिलिस, जॉन कॉर्निन, रोजर विकर, टेड क्रूज, डैन सुलिवन और माइक ली के भी हस्ताक्षर थे।

सीनेटरों ने आरोप लगाया कि चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के पहली बार फैलने से लेकर अब तक चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीपी) इस पर पर्दा डालने की हर संभव कोशिश करती रही है और उसने इस संक्रमण के लिए अमेरिका पर भी प्रत्यक्ष दोषारोपण किया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी के नियंत्रित होने के बाद इस वायरस का संक्रमण फैलने के मूल स्रोत या कारण संबंधी और चीन द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) समेत अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कथित दुरुपयोग के संबंध में समग्र अंतरराष्ट्रीय जांच की आवश्यकता होगी।

सीनेटरों ने कहा, ‘‘अत: हम आपसे विदेश मंत्री (माइक) पोम्पिओ और (संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की) राजदूत (केली) क्राफ्ट समेत अपने प्रशासन को यह निर्देश देने की अपील करते हैं कि वह कोविड-19 के मूल स्रोत और संकट के संबंध में डब्ल्यूएचओ के निर्णयों की स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच के लिए जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय देशों जैसे हमारे सहयोगियों के साथ मिलकर काम करे।’’ इसमें लिखा है, ‘‘हम आपसे कोविड-19 से निपटने की कार्रवाई और संबंधित जांच के अंतरराष्ट्रीय समन्वित प्रयासों के नेतृत्व के लिए एक उच्चस्तरीय दूत को नियुक्त करने की भी अपील करते हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल