ब्राजील में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 4,195 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 7, 2021 09:09 IST2021-04-07T09:09:25+5:302021-04-07T09:09:25+5:30

Covid-19 in Brazil kills 4,195 people in a day | ब्राजील में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 4,195 लोगों की मौत

ब्राजील में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 4,195 लोगों की मौत

साओ पाउलो, सात अप्रैल (एपी) ब्राजील में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से सर्वाधिक 4,195 लोगों की मौत हुई।

इससे पहले केवल दो देशों में एक दिन में वायरस से मौत के चार हजार से अधिक मामले सामने आए थे।

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 4,195 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। देश में मृतक संख्या 3,40,000 के पास पहुंच गई है, जो अमेरिका के बाद सबसे अधिक है।

अभी तक अमेरिका और पेरू में ही एक दिन में वायरस से मौत के चार हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, ब्राजील के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य साओ पाउलो में पिछले 24 घंटे में वायरस से करीब 1,400 लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Covid-19 in Brazil kills 4,195 people in a day

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे