लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में बढ़ेगा कोरोना का प्रकोप, सितंबर तक 2 लाख लोगों की मौत की आशंका, भारतीय मूल के प्रोफेसर ने किया दावा

By भाषा | Updated: June 11, 2020 13:40 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के 74 लाख से ज्यादा केस मिले हैं जबकि इस बीमारी की वजह से 4.19 लाख लोगों ने दम तोड़ा है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में इस समय करीब 20 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 1,12,900 लोगों की मौत हो चुकी हैं।अमेरिका में बीते 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस आए हैं और 900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है

न्यूयॉर्क: अमेरिका के भारतीय मूल के एक जाने-माने प्रोफेसर ने सचेत किया है कि इस साल सितंबर तक देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण मरने वालों की संख्या दो लाख तक पहुंच सकती है और कोविड-19 के मामलों में बड़ी गिरावट की उम्मीद करना ‘‘ख्याली पुलाव पकाने’’ के समान होगा।

हार्वर्ड में ‘ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट’ के प्रमुख आशीष झा ने बुधवार को सीएनएन से कहा कि वह लोगों को घर में रहने के लिए ‘‘डराने’’ की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और जांच की संख्या बढ़ाने एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करने की अपील कर रहे हैं।

झा ने कहा, ‘‘यदि कोई मामलों में बड़ी गिरावट की उम्मीद कर रहा है, तो वह निश्चित ही ख्याली पुलाव पका रहा है। यदि आगामी तीन महीने तक कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना सामने आ रहे नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होती है, तो भी सितंबर तक दो लाख लोगों की मौत होने की आशंका है और यह निश्चित ही भयावह है।’’

झा ने कहा कि उन्होंने गर्मी के मौसम में हालात सुधरने की उम्मीद की थी, लेकिन इसके विपरीत गर्मियों में भी संख्या बढ़ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण और इससे हुई मौत की संख्या के मामले में अमेरिका विश्व में सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा