लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में आयी गिरावट

By भाषा | Updated: May 4, 2021 15:19 IST

Open in App

इस्लामाबाद, चार मई पाकिस्तान में मंगलवार को कोविड-19 के 3377 नए मामले आए। दैनिक मामलों की यह संख्या पिछले लगभग एक महीने में सबसे कम हैं।

इससे पहले पांच अप्रैल को 4,000 से कम मामले आए थे। उस दिन देश में 3953 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को सामने आए नए मामलों से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 837,523 हो गयी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 161 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी। देश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 18,310 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान टीकाकरण में तेजी लाकर और सुरक्षा संबंधी पाबंदी लागू कर संक्रमण को रोकने का प्रयास कर रहा है।

स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक डॉ फैजल सुल्तान ने कहा है कि इस साल के अंत तक करीब 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण हो जाएगा।

पाकिस्तान को ‘‘कोवैक्स’’ पहल के जरिए इस सप्ताह ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की 12 लाख खुराकें मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण कोरिया से टीके की खेप आने वाली है।

पाकिस्तान में इस पहल के जरिए 22 करोड़ की आबादी में से 20 प्रतिशत लोगों का निशुल्क टीकाकरण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना