लाइव न्यूज़ :

इटली में कोविड-19 के मामलों की संख्या 30 लाख के पार

By भाषा | Updated: March 6, 2021 12:17 IST

Open in App

रोम, छह मार्च (एपी) इटली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 30 लाख को पार कर गयी। इस सप्ताह यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण के 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण के 24,036 नए मामलों की पुष्टि की है जिससे इटली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,23,129 हो गयी है।

आशंका है कि इंग्लैंड में मिले वायरस के नए स्वरूप के कारण यहां संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इंग्लैंड के अलावा ब्राजील में भी वायरस का नया स्वरूप मिला है।

इटली में संक्रमण से 297 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 99,271 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी डॉ. गियानी रेज्जा ने टीकों की धीमी आपूर्ति का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हम टीकों की खेप आने का और इंतजार नहीं कर सकते।’’

इटली में करीब 35 लाख लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?