लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: श्रीलंका में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों, बुजुर्गों को बूस्टर खुराक दी जायेगी

By भाषा | Updated: October 23, 2021 16:26 IST

Open in App

कोलंबो, 23 अक्टूबर (एपी) श्रीलंका सरकार ने बुजुर्गों के बाद अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक देने संबंधी योजना की शनिवार को घोषणा की।

दवा उत्पादन, आपूर्ति और नियमन मंत्री चन्ना जयसुमना ने कहा कि एक नवंबर से स्वास्थ्य, सुरक्षा, हवाई अड्डे और पर्यटन क्षेत्रों के कर्मचारियों को टीके की तीसरी खुराक मिलनी शुरू हो जाएगी।

अब तक, 2.2 करोड़ आबादी में से 59 प्रतिशत को टीका लगाया गया है, और स्वास्थ्य मंत्रालय को उम्मीद है कि तीन सप्ताह के भीतर यह दर बढ़कर 70 प्रतिशत हो जाएगी।

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि लगभग दो महीने से बाधित ट्रेन सेवा अगले सप्ताह फिर से शुरू होगी।

श्रीलंका ने एक अक्टूबर को छह सप्ताह का लॉकडाउन हटा लिया था और तब से सिनेमाघरों और रेस्तरां को खोल दिया गया है जबकि शादी समारोह भी अब आयोजित हो रहे है। कोविड प्रतिबंधों को हटाये जाने के बाद अब जनजीवन सामान्य होने लगा है।

देश में कोविड-19 दैनिक मामले 1,000 से कम हो गए हैं और इस महामारी से मौत के मामले भी अब 50 से कम सामने आ रहे है।

हालांकि, सार्वजनिक परिवहन व सार्वजनिक तौर पर एकत्र होने को लेकर कुछ प्रतिबंध अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल