लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 सहायता: भारतीय-अमेरिकी एनजीओ ने भारत में दिव्यांगों के लिए जुटाए 1,00,000 डॉलर

By भाषा | Updated: June 1, 2021 09:37 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, एक जून भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित दिव्यांगजनों के लिए एक भारतीय-अमेरिकी गैर सरकारी संगठन ने 1,00,000 डॉलर इकट्ठे किए हैं।

लॉस एंजिलिस के ‘वॉइस ऑफ स्पेशली एबल्ड पीपुल’ (वीओएसएपी) ने सोमवार को बताया कि उसने भारत में दिव्यांग लोगों के लिए 1,00,000 डॉलर जुटाए हैं, जिससे उन्हें वैश्विक महामारी के दौरान राशन, पीपीई किट और अन्य सामान मुहैया कराया जाएगा।

एनजीओ ने एक बयान में कहा कि दिव्यांगजन (बच्चे या वरिष्ठ नागरिक या वयस्क) इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, इनमें अधिक लोग मारे गए हैं,उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे जीवन के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अभी तक 4500 से अधिक लोगों को किराने के पैकेट और पीपीई किट भारत में बांटे गए हैं और लक्ष्य 10 हजार दिव्यांगजनों की मदद करना है।

विज्ञप्ति के अनुसार, भारत में उसके साझेदार बीपीए के साथ गुजरात के विभिन्न जिलों, कर्नाटक के बेलगावी और मध्य प्रदेश के नागदा में राहत कार्य किए जा रहे हैं। इसका विस्तार हैदराबाद और पुणे में भी किया जा रहा है और देश भर में वीओएसएपी के सदस्य अपने-अपने शहरों तथा समुदाय में अधिक से अधिक दिव्यांगजन की मदद कर रहे हैं।

वीओएसएपी को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) में ‘स्पेशल कॉप्सलेटिव’ का दर्जा प्राप्त है। इसके साथ 10,700 से अधिक स्वयंसेवक जुड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला