लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना वायरस के 30 नये मामले; वुहान के नौ जिले ‘कम जोखिम’ वाली श्रेणी में

By भाषा | Updated: April 5, 2020 13:35 IST

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने अपनी नियमित रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को चीनी भूभाग पर कोविड-19 के 30 नये मामलों के अलावा, 47 ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। आयोग ने कहा कि बिना लक्षण वाले 1,024 मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस के 30 नये मामले सामने आए हैं वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान के 13 प्रशासनिक जिलों में से नौ जिलों को ‘कम जोखिम वाल क्षेत्र’ घोषित किया गया

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस के 30 नये मामले सामने आए हैं जिनमें से पांच में यह संक्रमण घरेलू स्तर पर फैला है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान के 13 प्रशासनिक जिलों में से नौ जिलों को ‘कम जोखिम वाल क्षेत्र’ घोषित किया गया जो स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर इशारा करता है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने अपनी नियमित रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को चीनी भूभाग पर कोविड-19 के 30 नये मामलों के अलावा, 47 ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। आयोग ने कहा कि बिना लक्षण वाले 1,024 मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं। इनमें 244 विदेश से संक्रमित होकर आए लोग हैं। ये ऐसे मामले होते हैं जिनमें संक्रमण की पुष्टि तो होती है लेकिन कोई लक्षण नहीं नजर आता है और इनमें समूहों में छिट-पुट स्तर पर संक्रमण फैलाने की क्षमता होती है।

शनिवार को तीन और लोगों की मौत हुई और ये सभी वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत में हुई जिसके बाद चीन में कोविड-19 के मृतकों की संख्या 3,329 हो गई। चीनी भूभाग पर शनिवार तक कुल 81,669 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें इलाज करा रहे 1,376 लोग और स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छोड़े गए 76,964 अन्य लोग शामिल हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि वुहान में कुल नौ प्रशासनिक जिलों को ‘कम जोखिम’ वाली श्रेणी में रखा गया है जबकि अन्य चार को ‘मध्यम जोखिम’ वाले इलाकों के तौर पर वर्गीकृत किया गया है। वुहान में कोरोना वायरस के जोखिम के लिए 27 मार्च को किए गए आकलन को ‘उच्च जोखिम’ से घटा कर ‘मध्यम जोखिम’ कर दिया गया था। अब, हुबेई प्रांत में कोई भी शहर या काउंटी ‘उच्च जोखिम’ की श्रेणी में नहीं है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा