लाइव न्यूज़ :

अदालत ने जर्मन रैपर की पत्नी की आतंकवाद के मामले में दोषसिद्धि बरकरार रखी

By भाषा | Updated: March 22, 2021 22:30 IST

Open in App

बर्लिन, 22 मार्च (एपी) जर्मनी की एक शीर्ष संघीय अपीलीय अदालत ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट में शामिल होने वाले जर्मनी में जन्मे रैपर की पत्नी की आतंकवाद के मामले में दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। इस रैपर की हवाई हमले में संभवत: मौत हो गई थी।

नौ मार्च के फैसले में फेडरल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने आतंकवादी संगठन की सदस्यता और अपने बच्चों की उचित तरीके से देखभाल नहीं करने के आरोपों के साथ-साथ हथियार अपराध तथा यज़ीदी लड़की को गुलाम बनाने में मदद करने के लिए महिला ओमैमा ए की दोषसिद्धि को बरकरार रखा।

अपने फैसले में कार्ल्सरुहे स्थित अदालत ने कहा कि उसे हमबर्ग राज्य की अदालत के महिला को दोषी ठहराने के फैसले में कोई कानूनी खामी नहीं मिली, जो उस समय 36 साल की थी और उसे साढ़े तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।

अदालत के मुताबिक, ट्यूनीशियाई मूल की हमबर्ग में जन्मी महिला 2015 में अपने पहले पति के साथ सीरिया गई थी और इस्लामिक स्टेट के गढ़ रक्का में अपने तीन बच्चों के साथ रही थी।

साल 2015 में उसके पति की लड़ाई के दौरान मौत हो जाने के बाद उसने पहले पति के दोस्त जर्मन रैपर डेनिस कुस्पर्ट से शादी की थी, जो बाद में आईएस में शामिल हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी