लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय मूल के एक तस्कर के मृत्युदंड के तामील पर अदालत ने रोक लगायी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:02 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, नौ नवंबर सिंगापुर की एक अदालत ने मादक पदार्थ की तस्करी के जुर्म में दोषी ठहराये गये भारतीय मूल के 33 वर्षीय व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद उसकी मौत की सजा के तामील पर मंगलवार को रोक लगा दी।

नागेंद्रन के धर्मालिंगम को मादक पदार्थ की तस्करी के जुर्म में बुधवार को फांसी पर चढ़ाया जाना था। लेकिन सिंगापुर के उच्च न्यायालय ने उसे फांसी पर लटकाने की निर्धारित तिथि को तब तक के लिए निलंबित कर दिया जब तक कि उसकी अपील पर ऑनलाइन सुनवाई पूरी नहीं हो जाती।

चैनल न्यूज एशिया ने बताया कि धर्मालिंगम को उसके मृत्युदंड के विरूद्ध आखिरी अपील पर सुनवाई के लिए अपीलीय न्यायालय में लाया गया। उसे 11 साल पहले यह सजा सुनायी गयी थी।

उसे कुछ ही देर में वापस ले जाया गया और एक न्यायाधीश ने अदालत में कहा कि धर्मालिंगम कोविड-19 संक्रमित पाया गया है।

न्यायमर्ति एंड्रू फांग, न्यायमूर्ति जूदिथ प्रकाश और न्यायमूर्ति कन्नन रमेश ने कहा, ‘‘ यह तो अप्रत्याशित है। ’’

न्यायाधीश ने कहा कि अदालत का मत है कि ‘वर्तमान परिस्थितियों’ में मृत्युदंड पर अमल करने की दिशा में बढ़ना उपयुक्त नहीं है।

धर्मालिंगम को 2009 में 42.75 ग्राम हेरोइन सिंगापुर लाने के जुर्म में 2010 में मौत की सजा सुनायी गयी थी। वह 2011 में उच्च न्यायालय में, 2019 में शीर्ष अदालत में तथा 2019 में राष्ट्रपति से राहत पाने में नाकाम रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल