लाइव न्यूज़ :

अदालत ने ब्रिटनी स्पीयर्स को पिता के संरक्षण से मुक्त किया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 14:23 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 13 नवंबर (एपी) पिछले कुछ समय से पिता के संरक्षण से आजाद किए जाने का मुकदमा लड़ रहीं ब्रिटनी स्पीयर्स के पक्ष में फैसला आया है।

लॉस एंजिलिस की एक अदालत की न्यायाधीश ब्रेंडा पेन्नी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सुनवाई में पॉप गायिका के जीवन और संपत्ति को लगभग 14 वर्षों से नियंत्रित करने वाले संरक्षण को समाप्त कर दिया।

स्पीयर्स सुनवाई में शामिल नहीं हुईं। फैसले के कुछ मिनट बाद स्पीयर्स ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अब तक का सबसे अच्छा दिन... भगवान की स्तुति करें... क्या मुझे आमीन मिल सकता है???’’

निर्णय की घोषणा के बाद प्रशंसकों में उत्साह देखा गया और भीड़ ने ‘‘ब्रिटनी... ब्रिटनी... ब्रिटनी...’’ के नारे लगाए और प्रशंसक उनके गीतों पर झूमते नाचते दिखे।

ब्रिटनी ने ट्वीट किया, ‘‘हे कृपालु ईश्वर, मैं अपने प्रशंसकों को प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि आज मैं पूरा दिन रोने वाली हूं।”

अदालत के बाहर ब्रिटनी के वकील मैथ्यू रोसेनगार्ट ने कहा, ‘‘व्यक्तिगत और वित्तीय दोनों तरफ से ब्रिटनी के लिए हमारे पास सुरक्षा जाल है और ब्रिटनी, आज वित्तीय और पेशेवर रूप से एक स्वतंत्र महिला हैं।’’ मोंटगोमरी के वकील लॉरियन राइट ने सुनवाई के दौरान कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि ब्रिटनी स्पीयर्स इस फैसले के बाद एक सुरक्षित, खुशहाल, पूर्ण जीवन नहीं जी सकती हैं।’’

गौरतलब है कि ब्रिटनी के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की बात सार्वजनिक होने के बाद उनके पिता जेमी स्पीयर्स ने अपनी बेटी का अस्थाई तौर पर संरक्षण अधिकार लिया था। पिछले करीब 14 वर्षों से ब्रिटनी के पिता अपनी बेटी के व्यक्तिगत, पेशेवर और धन संपत्ति से जुड़े सभी मामलों पर फैसले लेते थे। लेकिन अब ब्रिटनी ने अपने पिता के संरक्षण से मुक्त होने के लिए आवाज उठायी और उनके प्रशंसकों ने भी खुल कर उनका साथ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें