लाइव न्यूज़ :

मास्को में प्रदर्शन के बाद अदालत ने नवलनी की पत्नी पर जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:39 IST

Open in App

मास्को, एक फरवरी (एपी) रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की रिहाई की मांग को लेकर हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के बाद सोमवार को मास्को की एक अदालत ने प्रदर्शन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में नवलनी की पत्नी पर 20,000 रूबल (करीब 265 डॉलर) का जुर्माना लगाया।

पिछले महीने गिरफ्तार किए गए नवलनी की रिहाई की मांग को लेकर रविवार को हजारों प्रदर्शनकारी रूस के तमाम शहरों में सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनया ने भी मास्को में हुई रैली में हिस्सा लिया, जिसके तुरंत बाद उन्हें कथित तौर पर अवैध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

इस प्रदर्शन से क्रेमलिन (रूसी सरकार का मुख्यालय) परेशान है। एक निगरानी संगठन के अनुसार पुलिस ने 5,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

रूसी अधिकारी बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शन से निपटने के लिये हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। पिछले सप्ताहांत भी देशभर में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। हाल के वर्षों में हुए विरोध का यह सबसे मुखर स्वरूप है।

कैद करने की धमकियों, सोशल मीडिया समूहों को चेतावनी तथा पुलिस का डर दिखाये जाने के बावजूद रविवार को कई शहरों में जबर्दस्त प्रदर्शन हुआ।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले नवलनी (44) को जर्मनी से लौटते ही 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

नवलनी को नर्व एजेंट (जहर) दिया गया था और उनका करीब पांच महीने जर्मनी के एक अस्पताल में इलाज चला था। उन्होंने जहर देने का आरोप क्रेमलिन पर लगाया है। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने आरोपों को खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?