लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में शुरू हुआ देशव्यापी टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:33 IST

Open in App

इस्लामाबाद, तीन फरवरी पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के राजधानी इस्लामाबाद में टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के एक दिन बाद बुधवार को देश भर में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी ।

पाकिस्तान के सभी चारों प्रांतों में एक साथ टीकाकरण शुरू किया गया और तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। इसके बाद बुजुर्गों को और फिर अन्य लोगों को टीका दिया जायेगा ।

सोमवार को पाकिस्तान को चीन की ओर से टीके की पांच लाख खुराक दी गई थी। टीकाकरण के राष्ट्रव्यापी अभियान के शुरू होने के बाद सभी चार प्रांतों के प्रमुख शहरों के अलावा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।

टीकाकरण अभियान की शुरुआत के दौरान योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि एक साथ शुरू हुए टीकाकरण से संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रयास का पता चलता है।

स्वास्थ्य सलाहकार डॉ फैसल सुल्तान ने इस मौके पर कहा कि चीन की साइनोफर्म प्रभावी सिद्ध हुई है।

उन्होंने कहा, “मैं आपको साइनोफर्म टीके के बारे में बताना चाहता हूं कि यह 79 से 86 प्रतिशत तक प्रभावी है।”

उन्होंने कहा कि साल के अंत तक देश की 70 फीसदी जनसंख्या को टीका लग जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल