लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी सुनवाई शुरू

By भाषा | Updated: July 19, 2021 17:44 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 19 जुलाई (एपी) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सोमवार को सुनवाई शुरू हो गई। एक अन्य मामले में अदालत की अवमानना को लेकर जेल की सजा सुनाए जाने के एक हफ्ते बाद यह सुनवाई शुरू हुई है।

जुमा पर 1999 में देश के विवादास्पद हथियार सौदे से जुड़े फ्रांसीसी हथियार निर्माता थेल्स से कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप हैं। सुनवाई डिजिटल तरीके से हो रही है लेकिन जुमा के वकील कार्यवाही स्थगित करने की मांग कर सकते हैं ताकि वह भौतिक रूप से अदालत में पेश हो सकें।

इस महीने की शुरुआत में पूर्व राष्ट्रपति को जेल में बंद किए जाने के बाद उनके गृह प्रांत क्वाजुलू नटाल और गौटेंग में व्यापक अशांति फैल गई थी। इस दौरान कम से कम 212 लोगों की मौत हो गई और 2500 से अधिक लोगों को चोरी एवं तोड़फोड़ के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के सहयोग के लिए 2500 सैनिकों की तैनाती के बाद कानून-व्यवस्था बहाल की जा सकी थी।

भ्रष्टाचार का मामला जुमा के अदालत की अवमानना के मामले से अलग है। जुमा पर आरोप है कि 2009 से 2018 के दौरान राष्ट्रपति पद पर रहते हुए वह भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे और जांच के लिए एक समिति के समक्ष उपस्थित होने के अदालत के आदेश का पालन नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी