लाइव न्यूज़ :

जैकब जुमा के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई 10 अगस्त तक स्थगित

By भाषा | Updated: July 20, 2021 17:58 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 20 जुलाई दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के खिलाफ लंबे समय से जारी भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई 10 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है। उच्च न्यायालय ने सुनवाई टालने के जुमा के अनुरोध को मंगलवार को स्वीकार कर लिया।

फ्रांस की प्रमुख रक्षा कंपनी थेल्स की स्थानीय इकाई ने आरोप लगाया है कि जुमा ने दो अरब डॉलर के रक्षा सौदे में कथित अनियमित्ता को लेकर जारी जांच से कंपनी को बचाने के ऐवज में उससे 40 लाख रेंड (अफ्रीकी मुद्रा) की रिश्वत ली। इस कथित घूसकांड में कंपनी भी सह-आरोपी है। जुमा ने इन आरोपों को खारिज किया है।

पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा अदालत की अवमानना को लेकर वर्तमान में 15 महीने जेल की सजा काट रहे हैं। देश की शीर्ष अदालत ने उन्हें इस मामले में हाल में सजा सुनायी थी। उन्हें सात जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। जुमा द्वारा लगातार भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहे दल के समक्ष पेश होने में नाकाम रहने के चलते सजा दी गई। जांच आयोग के समक्ष कई गवाहों ने भ्रष्टाचार मामले में जुमा की संलिप्त्ता का दावा किया है।

पीटरमारिट्सबर्ग उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पीएट कोएन ने मंगलवार को जुमा की याचिका के मद्देनजर मामले की सुनवाई 10 अगस्त के लिए स्थगित कर दी।

जुमा ने याचिका में कहा कि उनका मुकदमा तब तक के लिए स्थगित कर दिया जाए जब तक कि वह अदालत में व्यक्तिगत रूप से गवाही देने के लिए पेश नहीं हो सकते।

79 वर्षीय नेता ने राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण के अभियोजक बिली डाओनर पर उनके प्रति पक्षपाती होने का आरोप लगाते हुए उन्हें मामले से अलग करने का अनुरोध किया।

जुमा के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई एक दशक से भी लंबे समय से अदालतों में चल रही है। कानून के जानकारों ने जुमा के इस अनुरोध को सुनवाई को लंबा खींचने का प्रयास करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला