लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: शी ने ट्रम्प को दी मदद की पेशकश, कहा- संक्रामक रोग कोई सीमा या नस्ल देखकर नहीं फैलता

By भाषा | Updated: March 28, 2020 05:41 IST

दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या चीन से अधिक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है। शी ने कहा कि संक्रामक रोग किसी सीमा या नस्ल देखकर नहीं फैलता। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या चीन से अधिक हो गई है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है। शी ने कहा कि संक्रामक रोग किसी सीमा या नस्ल देखकर नहीं फैलता। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या चीन से अधिक हो गई है।

चिनफिंग ने ट्रंप से शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में कहा कि दुनिया भर को प्रभावित करने वाली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जंग लड़ने के लिए चीन और अमेरिका को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने अमेरिका से आपसी संबंधी सुधरने की अपील की। दोनों देशों के बीच वायरस को लेकर जारी विवाद के बीच दोनों नेताओं ने बातचीत की है।

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, उन्होंने कहा ‘‘आपसी सहयोग पारस्परिक रूप से लाभप्रद है और यह ‘‘एकमात्र सही विकल्प’’ है। मुझे उम्मीद है कि चीन-अमेरिकी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अमेरिका सार्थक कदम उठाएगा और दोनों देश मिलकर महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को मजबूत कर सकते हैं।’’

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की खबर के मुताबिक दोनों देशों के बीच कोरोना वायरस को लेकर हाल के दिनों में वाक्-युद्ध देखने को मिला था लेकिन शी ने ट्रंप से कहा कि चीन, “अमेरिका के साथ सभी सूचनाएं एवं अनुभव साझा करना जारी रखना चाहता है।”

ट्रम्प ने भी बातचीत को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि शी के साथ उनकी ‘‘बहुत अच्छी बातचीत’’ हुई और दोनों ने महामारी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चीन इसे लेकर बहुत कुछ कर चुका है और वायरस के बारे में काफी जानकारियां इकट्ठा कर चुका है। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, शी ने कहा कि चीन-अमेरिकी संबंध नाजुक स्थिति में है। शी ने कहा, ‘‘संक्रामक रोग पूरी मानव जाति का दुश्मन होता है। यह कोई सीमा या नस्ल व जाति देखकर नहीं फैलता।’’

दोनों नेताओं के बीच ऐसे समय में बातचीत हुई जब इससे पहले ट्रम्प और उनके विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इस महीने बार-बार ‘‘चीनी वायरस’’ का जिक्र कर चीन पर निशाना साधा था। कोविड-19 का पता पहली बार चीनी शहर वुहान में चला।

इस महीने की शुरुआत में बीजिंग में विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने भी एक ट्वीट में आरोप लगाया था कि अमेरिकी सेना ही वुहान में वायरस लायी थी। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और बृहस्पतिवार को यहां एक ही दिन में 16,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अमेरिका में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 86,000 से अधिक हो गई जो दुनिया में किसी भी देश में सबसे अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या (82,400) के मामले में चीन (81,782) और इटली (80,589) को भी पीछे छोड़ दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसशी जिनपिंगडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचीनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?